Numerology: 9 सितंबर को होगा ट्रिपल 9 का महासंयोग…मंगल की शक्ति रहेगी चार गुना

कैसे बन रहा है 9/9/9 का संयोग?

  • तारीख: 9 सितंबर
  • महीना: 9वां महीना
  • साल: 2025 (2+0+2+5 = 9)

तीनों 9 को जोड़ने पर कुल योग 27 आता है और 2+7 फिर से 9 होता है। इस प्रकार यह दिन पूर्ण रूप से मंगल प्रधान रहेगा।

मंगल का असर और संभावित प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह साहस, पराक्रम, ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसकी सकारात्मक शक्ति सफलता दिला सकती है, लेकिन नकारात्मक प्रभाव उग्रता, विवाद और दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।

9 सितंबर को क्या सावधानियां बरतें?

  • इस दिन अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।
  • क्रोध और विवाद से दूर रहें।
  • जल्दबाजी और तर्क-वितर्क से बचें।
  • नुकीली वस्तुओं का प्रयोग कम करें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *