ग्राम किशनपुरी में त्रिकोणीय मुकाबला, चारामा जनपद पंचायत में नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण
7 ग्राम पंचायतों के विभिन्न वार्डों में पंच पदों के लिए दावेदारी, किशनपुरी में सरपंच पद के लिए दिलचस्प जंग
चारामा संवाददाता-अनूप वर्मा
चारामा जनपद पंचायत क्षेत्र में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस उपचुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत किशनपुरी में सरपंच पद के लिए बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, वहीं कई ग्राम पंचायतों में पंच पदों के लिए भी उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं।किशनपुरी में सरपंच पद के लिए तीन दिग्गज मैदान में
ग्राम पंचायत किशनपुरी में सरपंच पद हेतु तीन प्रमुख उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी इस प्रकार हैं:
दुर्गा प्रसाद रावटे,वर्तमान कार्यवाहक सरपंच
देवेंद्र नेताम,
इंद्र कुमार करबागिया (पूर्व सरपंच)
इन तीनों दिग्गजों के मैदान में उतरने से किशनपुरी का सरपंच चुनाव काफी रोचक मोड़ पर पहुंच गया है।
7 ग्राम पंचायतों के वार्डों में पंच चुनाव की स्थिति
चारामा जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 7 ग्राम पंचायतों में पंच पदों के लिए भी उपचुनाव होने हैं। विभिन्न वार्डों से नामांकन की स्थिति इस प्रकार रही:
लखनपुरी में वार्ड क्रमांक 08 के लिए केवल 1 उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है।
बासनवाही वार्ड क्रमांक 04 के लिए 2 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है।
कहाड़गोदी में वार्ड क्रमांक 12 के लिए 1 प्रत्याशी ने पर्चा भरा है।
दरगाहन मे वार्ड क्रमांक 05 के लिए 2 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।पंडरी पानी में वार्ड क्रमांक 03 के लिए 02 ने और गीतपाहर में वार्ड क्रमांक 03 के लिए 02 प्रत्याशीयो ने नामांकन भरा.
मुड़खुसरा यहाँ वार्ड क्रमांक 02 और वार्ड क्रमांक 04 के लिए चुनाव होना है।जिसमे 01 उम्मीददवार ने नामांकन डाला, वही
वार्ड क्रमांक 02 में वर्तमान स्थिति के अनुसार अभी तक एक भी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया है।
ग्राम पंचायत मुड़खुसरा की अनोखी कहानी: आरक्षण के चलते नहीं मिल रहे उम्मीदवारनामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जनपद के ग्राम पंचायत मुड़खुसरा से आरक्षण की विसंगति का एक बेहद ही अनोखा और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ कुल 10 पंच और 1 सरपंच का पद है, जिसमें पहले से ही आदिवासी सरपंच कार्यरत हैं। इसके साथ ही, इस 10 सदस्यीय पंच वाली बॉडी में 5 पंच भी पहले से ही आदिवासी वर्ग से चुनकर आए हैं।
वर्तमान उपचुनाव में यहाँ के वार्ड क्रमांक 02 और 04 के लिए पंच का चुनाव होना तय हुआ है। लेकिन आरक्षण के कड़े नियमों के चलते वार्ड क्रमांक 04 में सिर्फ एक ही उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल कर पाया है। वहीं दूसरी ओर, वार्ड क्रमांक 02 के लिए एक भी आवेदन नहीं आ सका। इसका मुख्य कारण यह है कि तय आरक्षण के तहत गांव में एक ही आदिवासी परिवार हैं और उसी परिवार से सरपंच और पंच पंचायत में हैं.जिसके चलते इस आरक्षित सीट को भरा नहीं जा पा रहा है। इस प्रशासनिक जमीनी हकीकत की वजह से उपचुनाव में भी यह पद खाली रहने की नौबत आ गई है। हालांकि पूर्व में ग्राम वासियों के द्वारा इस से पंचायत का सर्वे कर आरक्षण को बदलने की मांग की रखी गई है क्योंकि पूरे गांव में सिर्फ एक ही आदिवासी परिवार है ऐसे में सरपंच और पंचो के सभी पदों पर प्रतिनिधित्व की कमी देखी जाती है। ऐसे में इस पंचायत में आरक्षण में बदलाव की आवश्यकता है।
चुनावी कार्यक्रम की महत्वपूर्ण तिथियां
नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आगामी चुनावी कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
21 मई: नाम वापसी की अंतिम तिथि और इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
01 जून: पंच पद के लिए मतदान (यदि आवश्यक हुआ) संपन्न होगा।
04 जून: मतगणना की जाएगी और परिणामों की घोषणा होगी।
रिपोर्ट: अनूप वर्मा, चारामा