Nitish Sarkar नीतीश सरकार के दूसरे दागी मंत्री सुधाकर सिंह का इस्तीफा तूफान के आने की आहट

Nitish Sarkar

Nitish Sarkar नीतीश सरकार के दूसरे दागी मंत्री सुधाकर सिंह का इस्तीफा तूफान के आने की आहट

Nitish Sarkar पटना !   बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि दो माह के अंदर महागठबंधन सरकार के दूसरे दागी मंत्री सुधाकर सिंह का इस्तीफा तूफान के आने की आहट है।

Nitish Sarkar मोदी ने रविवार को कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दो महीने में महागठबंधन सरकार के दो दागी मंत्रियों की विदाई के साथ राज्य में राजनीतिक अस्थिरता और महत्वांकाक्षी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फजीहत बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद प्रसाद के विश्वासपात्र जगदानंद सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मूँछ की लड़ाई है।

Nitish Sarkar भाजपा नेता ने कहा कि श्री जगदानंद सिंह और उनके पुत्र सुधाकर सिंह ने खुल कर श्री नीतीश कुमार के कृषि रोडमैप को फेल बताया तथा कृषि विभाग में भ्रष्टाचार की बात कर “भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस” की पोल खोली दी है। साथ ही मंडी कानून खत्म करने के फैसले का भी विरोध किया है।

Nitish Sarkar मोदी ने कहा कि  तेजस्वी प्रसाद यादव को अगले साल 2023 में मुख्यमंत्री बनाने की डील सार्वजनिक करने की कीमत  जगदानंद सिंह को बेटे के मंत्रिपद का बलिदान कर चुकानी पड़ी।उन्होंने कहा कि चारा घोटाला में  लालू प्रसाद यादव के जेल जाने और गृहिणी राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री बनने पर राजद की फर्स्ट फैमिली के परम विश्वासी  जगदानंद सिंह ने पर्दे के पीछे से सरकार चलायी थी। अब देखना यह है कि श्री जगदानंद सिंह और  नीतीश कुमार के बीच टकराव में किसे झुकना पड़ेगा।

भाजपा नेता ने कहा कि  लालू प्रसाद यादव के दबाव में राजद कोटे से मंत्री बनाये गए सुधाकर सिंह को खाद्य निगम के करोड़ों रुपये का गबन करने के मामले में जेल जाना पड़ा था, वे जमानत पर थे और पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह पर हत्या की नीयत से अपहरण का मामला चल रहा है। दोनों को आखिरकार इस्तीफा देना पड़ा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU