रायपुर में एनआईटी चौपाटी विवाद: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

रायपुर। राजधानी के एनआईटी चौपाटी विवाद पर सियासी घमासान जारी है। कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा नेताओं की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री अरुण साव एवं विधायक राजेश मूणत के पोस्टर थामकर हवन-पूजन किया। कांग्रेस की मांग है कि चौपाटी से जुड़े दुकानदारों एवं ठेला संचालकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा नेताओं की सद्बुद्धि के लिए यह यज्ञ किया जा रहा है, क्योंकि गरीब एवं छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी से जुड़ी चौपाटी को कभी वैध तो कभी अवैध बताया जा रहा है। उन्होंने साढ़े छह करोड़ रुपये की लगाई गई राशि वापस करने की मांग की।

उपाध्याय ने भाजपा नेता राजेश मूणत के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले चौपाटी को वैध बताया गया था, लेकिन अचानक अवैध कहकर कार्रवाई की बात शुरू हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि दुकानदारों एवं ठेला संचालकों की आजीविका प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *