चारामा: हनुमान जन्मोत्सव की धूम, कथा ज्ञान यज्ञ और भव्य झांकियों के साथ गूंजा जय श्री राम

चारामा-नगर और क्षेत्र मे हनुमान जन्मोत्सव का पर्व धुमधाम से मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के हनुमान मंदिर सहित नगर के अन्य सभी हनुमान मंदिरों में भगवान हनुमत की सुबह से पुजा अर्चना एंव दर्शन के लिए भक्तो की भीड लगी रही। मंदिरो में हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ हुआ। महाआरती हुई, मंदिरो मे भंडारे का आयोजन भी हुआ। हनुमान जयती के अवसर पर नगर के हनुमान मंदिर में 24 मार्च से 02 अप्रैल तक श्रीमद् संगीत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया था। जिसका समापन किया गया।

01 अप्रैल की रात्रि में एकता बालिका मानस परिवार की रामायण प्रस्तुति का आयोजन हुआ। वही ग्राम जेपरा में हनुमान जन्मोत्सव पर 02 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे प्रथम दिवस 01 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा झाँकी निकाली गई, जिसमे नवदुर्गा अघोरी काली माता की झाँकी के साथ साथ भव्य कलश यात्रा भी पुरे ग्राम में निकाली गई। जो कि भव्य रूप में रही।

वही द्वितीय दिवस 02 अप्रैल को सुबह 10 बजे से ग्राम में स्थित पचमुखी हनुमान मंदिर में पुजा अर्चना एंव हवन पुजन एंव दोपहर 12 ब बजे से भव्य महाभंडारे का आयोजन किया गया। वही हरिओम उमाशंकर मानस मंडली जेपरा, जय माँ बम्लेश्वरी मानस परिवार संतोषी नगर रायपुर, और जय माँ शीतला मानस परिवार जडजडा गरियाबंद मंडलियो ने रामायण की प्रस्तुतिदी। इसी तरह हर ग्राम में भगवान का जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया गयां सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। फोटो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *