रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर अधिकारी कर्मचारी एकता संघ द्वारा नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के सामान्य सभा सभागार में नगर निगम रायपुर में सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए माह अक्टूबर 2024 से दिसम्बर 2024 तक सेवानिवृत्त मुख्यअभियंता राजेश शर्मा, उपायुक्त हेमशंकर देशलहरा, उपअभियंता ललित वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा, राजस्व उपनिरीक्षक दयानंद सेन, चालक सुरेश यादव, वाहन चालक प्रकाश शर्मा, हेल्पर आनंद सागर, सफाई कामगार छोटू /ईश्वर, मेट तारेश्वर बेहरा को संघ का स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर नगर निगम अपर आयुक्त सामान्य प्रषासन विभाग कृष्णा खटीक ने संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद जाघव, उपाध्यक्ष श्री मोहित दर्रो, श्याम सोनी, पदाधिकारी बमशंंकर गुप्ता, आनंद ताम्रकार अन्य पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्ष अशोक मिश्रा, निगम सामान्य प्रशासन विभाग की वरिष्ठ लिपिक उषा सिंदूर सहित सम्मानित किया एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों के उज्जवल सुखमय, स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की मंगल कामनाएं की ।
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता राजेश शर्मा एवं उपायुक्त हेमशंकर देशलहरा ने अपने सेवाकाल के संबंध में संस्मरण सुनाए। अपर आयुक्त कृष्णा खटीक ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा नगर निगम को सेवाएं देने की सराहना की । संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद जाघव ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान करते हुए उनके कार्यो को सराहा और उन्हे बधाई दी । कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद जाघव ने मंच से अपर आयुक्त सामान्य प्रषासन विभाग से रायपुर नगर निगम के अब तक छुटे हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ एवं छटवे और सातवे वेतनमान का एरियर्स सक्षम स्वीकृति शीघ्र लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों के कल्याणार्थ दिलवाने का विनम्र अनुरोध किया। संचालन व अंत में आभार प्रदर्शन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी जितेन्द्र नियाल ने किया।