तमिलनाडु में नई सरकार: पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री विजय को दी बधाई, केंद्र-राज्य सहयोग पर दिया जोर

नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव के बीच सी. जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी का यह संदेश तमिलनाडु की नई सरकार और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सी. जोसेफ विजय को बधाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी। पीएम मोदी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

तमिलनाडु में हाल ही में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद विजय की पार्टी को बहुमत समर्थन मिला था। इसके बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया और मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विजय लंबे समय से फिल्म जगत में लोकप्रिय चेहरा रहे हैं और अब उन्होंने सक्रिय राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु की राजनीति में नई दिशा देखने को मिल सकती है। युवाओं और शहरी मतदाताओं के बीच उनकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *