0 व्यवसायियों को सीजफायर उपकरण की ले रही जानकारी 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= नगर में विगत दिनों लगातार आगजनी की घटनाओं के बाद नगर के घरों व दुकानों में सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता को लेकर नगरपालिका गंभीर दिखाई दे रही है । नगरपालिका द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को पत्र लिखकर दुकानों में सीजफायर उपकरण उपलब्ध है या नहीं कि जानकारी मांगी जा रही है ।
इस संबंध में सीएमओ दिनेश यादव ने जानकारी देते हुवे बताया कि विगत दिनों तेज व भीषण गर्मी को देखते हुवे नगर में आगजनी के कारण व्यवसायियों का काफी नुकसान हुआ था । नगर में एकमात्र फायर ब्रिगेड होने व उसकी मरम्मत के लिए चले जाने से आगजनी में हुवे नुकसान को कम नहीं किया जा सका म फायर ब्रिगेड की तत्काल अनुपलब्धता के चलते काफी नुकसान हुआ । इसे ध्यान में रखते नगरपालिका द्वारा एक और फायर ब्रिगेड खरीदी किए जाने हेतु प्रस्ताव परिषद को भेजा गया है । अभी यह प्रस्ताव प्रक्रियाधिन है । इसलिए भविष्य में संभावित घटनाओं को ध्यान में रखते हुवे सभी व्यवसायियों से उनके प्रतिष्ठानों में सीजफायर उपकरण की जानकारी मांगी जा रही है ।

सीएमओ दिनेश यादव ने बताया कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में आगजनी दुर्घटनाओं से बचाव हेतु सीजफायर उपकरण रखा जाना अनिवार्य है । किंतु उक्त उपकरण लगाकर नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं इसकी जानकारी नगरपालिका को उपलब्ध कराया जाना है । यदि दुकानों में सीजफायर उपकरण उपलब्ध नहीं है तो तत्काल दमकल नियमों का पालन करते हुवे अपने अपने प्रतिष्ठानों में सीजफायर उपकरण लगाकर नगरपालिका को लिखित में सूचित किए जाने का अनुरोध किया गया है ताकि आगजनी की दुर्घटना होने के समय सीजफायर उपकरण का उपयोग कर स्वयं व आसपास के परिसरों को भी सुरक्षित रखा जा सके ।