जिले के उपार्जन केन्द्रों में 71 टोकनों से 3438 क्विंटल से अधिक की हुई धान की खरीदी

:राजेश राज गुप्ता:

कोरिया: खरीफ वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया कोरिया जिले में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार आज जिले के 14 उपार्जन केन्द्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार लगभग 71 टोकनों के माध्यम से करीब 3438.29 क्विंटल धान की खरीदी मंगलवार को की गई।

किसानों द्वारा समिति एवं तुंहर टोकन ऐप दोनों माध्यमों से टोकन लेकर धान बेचने में सक्रिय भागीदारी दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को पटना, गिरजापुर, सोनहत और तरगंवा केंद्रों में धान खरीदी की सर्वाधिक मात्रा दर्ज की गई, जबकि अन्य केंद्रों में भी किसानों की लगातार आवाजाही बनी रही।

उपार्जन केन्द्रवार प्रमुख स्थिति
पटना उपार्जन केंद्र में 14 टोकनों के जरिए 897.60 क्विंटल धान, गिरजापुर में 7 टोकनों से 355.60 क्विंटल धान, सोनहत में 8 टोकनों से 406.60 क्विंटल धान, खरीदी की गई। तरगंवा केंद्र में समिति एवं ऐप दोनों माध्यमों से 9 टोकनों के माध्यम से 376.40 क्विंटल धान की खरीदी।

अन्य केन्द्रों जामपारा, चिरमी बंजारीडाड़, लिटिया, पॉड़ी, बैमा, रजौली, सरभोंका, सलबा, सोनहत/कटगोड़ी में भी किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और धान बेचा।

समिति द्वारा 53 टोकन, तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से 18 टोकन, कुल 71 टोकन तथा कुल धान 3438.29 क्विंटल खरीदी के लिए टोकन जारी हुए थे।

जिले के विभिन्न केंद्रों में किसानों की बढ़ती सक्रियता यह संकेत दे रही है कि आगामी दिनों में धान खरीदी का ग्राफ और भी ऊंचा होगा। प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों में व्यवस्था को सुचारू रखने के प्रयास जारी हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *