Mongolian dancer मंगोलिया का नर्तक दल पहुंचा राजधानी

Mongolian dancer

Mongolian dancer राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में बिखेरेंगे नृत्य की मनमोहक छटा

Mongolian dancer रायपुर। मंगोलिया का नर्तक दल आज राजधानी रायपुर पहुंच गया है। यह दल स्थानीय साइंस कॉलेज मैदान में 01 से 03 नवंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में अपनी नृत्य शैली की छटा बिखेरेगा।

Mongolian dancer टीम लीडर श्री एंखबोल्ड टुमूरबातर ने बताया कि हम अपनी कला और संस्कृति से छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों एवं अन्य विदेशी मेहमानों के दिल में जरूर स्थान बनाने में सफल होंगे। इस महोत्सव में मंगोलिया के सांस्कृतिक प्रतिनिधि के रूप में भाग लेना हम सब के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि उनके दल में 10 सदस्य हैं जिसमें 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं।

Mongolian dancer मंगोलिया के नर्तक दल का स्वामी विवेकानंद विमानतल माना पहुंचने पर राज्य सरकार के अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। नर्तक दल के सदस्यों ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। इस दौरान नर्तक दल ने नृत्य की मोहक झलक भी दिखाई।

Mongolian dancer उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में मोजाम्बिक, टोगो, मंगोलिया, रूस, इंडोनेशिया, सर्बिया, न्यूजीलैंड, इजिप्ट और मालदीव कलाकारों सहित देश के विभिन्न राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के लगभग 15 सौ कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU