Paddy purchase धान खरीद से अपने आपको पृथक कर रहे सहकारी समिति के कर्मचारी

के एस ठाकुर

Paddy purchase धान खरीदी केन्द्रों में कार्यरत डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को उनके कार्यों के अतिरिक्त अंतरिम तौर पर धान खरीदी प्रभारी के रूप में भी कार्य करने जारी किया गया आदेश

Paddy purchase राजनांदगांव ! प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 अंतर्गत धान खरीदी कार्य किसी भी स्थिति में बाधित ना हो इसलिए आगामी आदेश पर्यन्त धान खरीदी केन्द्रों में कार्यरत डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को उनके कार्यों के अतिरिक्त अंतरिम तौर पर धान खरीदी प्रभारी के रूप में भी कार्य करने आदेश जारी किया है।

Paddy purchase धान खरीदी कार्य 1 नवम्बर 2022 से प्रारंभ होना है। धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो इसके लिए 1 नवम्बर 2022 से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जानी है।

Paddy purchase जिले में स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में धान खरीदी कार्य से पृथक रहने की सूचना दी गई है एवं धान खरीदी कार्य की तैयारी में सहयोग नहीं किया जा रहा है !

Paddy purchase जिससे धान खरीदी कार्य प्रभावित होने की आशंका है। इसलिए यह व्यवस्था की गई है। धान उपार्जन का कार्य छत्तीसगढ़ शासन की अंत्यत महत्वपूर्ण योजना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU