Milaap 2023 : कृषि विभाग के द्वारा मिलाप 2023 का किया गया आयोजन

Milaap 2023 : कृषि विभाग के द्वारा मिलाप 2023 का किया गया आयोजन

Milaap 2023 : कृषि विभाग के द्वारा मिलाप 2023 का किया गया आयोजन

बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक होते हैं ऐसे आयोजन
Milaap 2023 :सक्ती विगत दिवस कृषि विभाग सक्ती के द्वारा मिलाप 2023 का आयोजन किया गया है। यह भव्य आयोजन नवगठित जिला सक्ती में कृषि विभाग के द्वारा पहली बार शासकीय कृषि प्रक्षेत्र रगजा में आयोजित किया गया। इस आयोजन में विकास खंड सक्ती, मालखरौदा, डभरा एवं जैजैपुर के कृषि विभाग के सभी मैदानी एवं कार्यालयीन

Milaap 2023 :कर्मचारी, अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय गीत अरपा पैरी की धार के सुमधुर गान एवं मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
उप संचालक कृषि शंशाक शिन्दे ने अपने प्रारंभिक उद्बबोधन ने कहा कि मिलाप 2023 के द्वारा कृषि विभाग के सभी मैदानी अमलो को एक मंच में लाने का प्रयास किया

गया है, ताकि सभी आपस में एक दूसरे को जान सके, समझ सके। ऐसे आयोजन से पारिवारिक माहौल बनता है, जिससे शासकीय कार्य निष्पादन में सुविधा होती है।
आयोजन के दौरान विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मैदानी अमलो के द्वारा गीत संगीत के साथ साथ अपनी विशिष्ट हुनर का प्रदर्शन किया गया। जिसे

विभागीय अधिकारियों के द्वारा काफी सराहा गया। हास परिहास के माहौल ने मिलाप 2023 को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। कृषि विभाग के द्वारा तनाव मुक्त जीवन एवं बौद्धिक विकास के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Milaap 2023 : कृषि विभाग के द्वारा मिलाप 2023 का किया गया आयोजन
Milaap 2023 : कृषि विभाग के द्वारा मिलाप 2023 का किया गया आयोजन

इस अवसर पर शंशाक शिन्दे उप संचालक कृषि सक्ती, आर.एन.गांगे सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, कृतराज कुर्रे अनुविभागीय अधिकारी कृषि के साथ साथ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जीतेन्द्र साहू, रोशन लाल पटेल, डी.सी.देंवागन, एम. के. चन्द्रा, सी. आर.खूंटे, अशोक कुमार जैन एवं जिले के सभी विकास खंडों के कृषि विकास

अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित सभी कार्यालयीन अमला उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन पर स्मृति चिन्ह एवं शोभायमान पौधे भेंटकर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU