Meeting- कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कार्यकारिणी विस्तार के साथ बैठक  

 

सूरजपुर

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला -सूरजपुर के जिला संयोजक डॉ आर. एस. सिंह जी की अध्यक्षता में आज फेडरेशन की बैठक आहूत की गई ।बैठक में सर्व प्रथम ज्योति साधना श्रीवास्तव  के जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित सभी साथियों ने धूमधाम से केक काटकर व गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन मनाकर शुभकामनाएं दी।
जानकारी देते हुए नवनियुक्त जिला मीडया प्रभारी राधेश्याम साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन विभिन्न संगठनों का ससक्त समूह है,जो कर्मचारी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहता है।पदाधिकारी व सदस्य किसी भी संगठन की धुरी होते हैं।संघ को मजबूती व सुचारू रूप से संचालन के लिए आज के बैठक में सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें  प्रतिमा सिंह जिलाध्यक्ष(महिला प्रकोष्ठ)  ज्योति साधना श्रीवास्तव जिला सचिव (महिला प्रकोष्ठ),आदित्य शर्मा कोषाध्यक्ष,अनुरंजन देव उप संयोजक, सचिन त्रिपाठी उप संयोजक,निर्मल भट्टाचार्य उप संयोजक, विजय साहू उप संयोजक,मनीष दीपक साहू उप संयोजक, महेश पैकरा उप संयोजक, गोपाल विश्वकर्मा उप संयोजक, आदेश रवि उप संयोजक, रमेश राजवाड़े व राधेश्याम साहू को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौपा गया।बैठक में उपस्थित सभी ब्लॉक व जिला पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए जिला संयोजक महोदय को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए अपने सुझाव दिए।

Related News

जिला महासचिव इकबाल अंसारी ने बताया कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति में संगठनो द्वारा दिये गए मांग व सुझाव पर की गई कार्यवाही ,दोषपूर्ण युक्तियुक्तकरण के संबंध मे शीघ्र ही फेडरेशन का प्रतिनिमण्डल उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेगा।आज के बैठक में समस्त पदाधिकारियों के साथ प्रदेश लिपिक संघ के जिला सचिव सुरेश भारती , जिला सचिव प्रशांत दुबे,ब्लॉक संयोजक प्रतापपुर राजकुमार सिंह, ब्लॉक संयोजक प्रेमनगर कमलेश यादव,ब्लॉक संयोजक ओड़गी प्रदीप सिंह ,ब्लॉक संयोजक भैयाथान सतीश प्रताप सिंह सहित रवि प्रसाद जिला महामंत्री स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ,दिव्या सिंह , मयंका राजवाड़े , बबीता नेताम (नर्सिंग ऑफिसर),एनी मंजू जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ नर्सेस एसोसिएशन साथ ही अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related News