MARKET- सोना ऑलटाइम हाई पर, चांदी सस्ती हुई

10 ग्राम गोल्ड 618 महंगा होकर 82,704 पर पहुंचा
34 दिन में 6,542 रुपए चढ़ा दाम

नई दिल्ली। सोना आज यानी 3 फरवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 618 रुपए बढ़कर 82,704 रुपए हो गया है। इससे पहले सोना 82,086 रुपए पर था। 31 जनवरी को सोने ने 82,165 रुपए प्रति दस ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।
चांदी के दाम में आज गिरावट रही। ये 220 रुपए सस्ती होकर 93,313 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले चांदी 93,533 रुपए किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

Related News