Mahasamund : चिंता और संदेह से उबरने एक मजबूत और आत्मविश्वासी व्यक्तित्व विकसित करने में मदद मिलती है
Mahasamund : महासमुंद : जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक – 2 में मां भगवती के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद लेने ग्राम खैरझिटी, तेंदवाही, कुकरीडीह, मालीडीह, पिरदा, गुरुडीह, लहंगर, खरसा, सेनकपाट, मे पूजा अर्चना कर जगत जननी से समस्त क्षेत्र वासियों के सुख-सौभाग्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना किया, क्षेत्र के लोगों से भेंट कर कुशल क्षेम जाना, भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू अपने संबोधन में कहां शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि मां चंद्रघंटा व्यक्ति के जीवन से बाधाओं और नकारात्मकता को दूर करती हैं। पूजा से बुरी शक्तियां दूर भागती हैं और भक्तों को जीवन की प्रतिकूलताओं पर काबू पाने के लिए अनंत शक्ति और शक्ति मिलती है। माँ चंद्रघंटा की पूजा आंतरिक शक्ति और साहस प्राप्त करने के लिए की जाती है।
Mahasamund : कहा जाता है कि उनकी पूजा से भक्तों को भय, चिंता और संदेह से उबरने और एक मजबूत और आत्मविश्वासी व्यक्तित्व विकसित करने में मदद मिलती है। माँ चंद्रघंटा की पूजा उनके दयालु और सुरक्षात्मक स्वभाव तथा भक्तों को शांति, समृद्धि, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक विकास प्रदान करने की उनकी क्षमता के लिए की जाती है।