Lone Varratu Campaign : लोन वर्राटू अभियान के तहत् 01 ईनामी सहित 02 माओवादियों ने चुना शांति का पथ, देखिये VIDEO 

Lone Varratu Campaign :

Lone Varratu Campaign आत्मसमर्पित माओवादी मिलिशिया कमाण्डर सरजू भोगाम पर शासन द्वारा 01 लाख रूपये ईनाम घोषित है |

 

 

Lone Varratu Campaign दंतेवाड़ा !  जिला दन्तेवाड़ा में सुन्दरराज पी0 पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज कमलोचन कश्यप उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज, विकास कठेरिया उप पुलिस महानिरीक्षक (परिचालन) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज, गौरव राय पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा एवं रामकुमार बर्मन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान  शासन की ‘‘पुनर्वास नीति‘‘ के प्रचार-प्रसार एवं दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे *लोन वर्राटू (घर वापस आईये)अभियान * से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन के भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत कार्यरत फुलगट्टा पंचायत के दो माओवादी फुलगट्टा पंचायत मिलिशिया कमाण्डर सरजू भोगाम पिता स्व0 बुगूर भोगाम उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी फुलगट्टा करियारपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर एवं फुलगट्टा पंचायत जनताना सरकार सदस्य अनतराम भोगाम पिता स्व0 सोमारू भोगाम उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी फुलगट्टा पेद्दापाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर के द्वारा आज दिनांक 21.07.2023 को कमलोचन कश्यप उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज, विकास कठेरिया उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज, गौरव राय पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा, प्रभाकर उपाध्याय द्वितिय कमान अधिकारी सीआरपीएफ, रामकुमार बर्मन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा एवं सत्य नारायण तंवर डिप्टी कमाण्डेंट (आसूचना शाखा) सीआरपीएफ के समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये।

आत्मसमर्पण कराने में सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा।

लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 158 ईनामी माओवादी सहित कुल 611 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

आत्मसमर्पित माओवादी सरजू भोगाम निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था:-
1. वर्ष 2006-07 में गीदम से बीजापुर जाने वाली मुख्यमार्ग पर ग्राम बोदली मरीनंदी फुल के पास 03-04

अलग-अलग स्थानों पर रोड खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटना में शामिल था।

2. वर्ष 2010-11 में नेलसनार से मिरतुर जाने वाली मुख्यमार्ग पर ग्राम तालनार-कोडोली के मध्य लगभग
04-05 अलग-अलग स्थानों पर रोड खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटना में शामिल था।

3. इसके अलावा नक्सली बंद के दौरान फुलगट्टा, मिरतुर, नेलसनार मार्ग पर नक्सली बैनर, पोस्टर एवं पाम्पलेट लगाने की घटना में शामिल था।

Manipur violence : बेबस आदिवासी और बेशर्म सरकार

आत्मसमर्पित माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रूपये पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा प्रदाय किया जायेगा एवं शासन की पुनर्वास योजना की तहत् सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU