रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 13 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
इसमें प्रमुख रूप से आईएएस शिखा राजपूत तिवारी को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा तथा आयुष का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। अब उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं आईएएस डॉ. प्रियंका शुक्ला, जो आयुक्त-सह-संचालक स्वास्थ्य सेवाएं तथा प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का दायित्व संभाल रही थीं, उन्हें अस्थायी रूप से आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।