बस्तर रेल लाइन पर भूस्खलन: किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन रद्द, येलो अलर्ट जारी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर भारी भूस्खलन हो गया है। चट्टानों के बड़े टुकड़े पटरियों पर गिरने से रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया। रेलवे ने किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन को रद्द कर दिया है।

भूस्खलन का विवरण

भारी बारिश के कारण सुबह करीब 4 बजे त्याडा और चिपुरूपल्ली स्टेशन के बीच भूस्खलन हुआ। एक मालगाड़ी बीच रास्ते रुक गई। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पटरियां साफ करने का कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया है। इस मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

मौसम अलर्ट

मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों के अनुसार, दीपावली के दिन भी बारिश हो सकती है, जिससे त्योहार की तैयारियां और बाजार प्रभावित हो सकते हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *