बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बनीं महिला PSI: हाथ थामकर पार कराई सड़क, चाम्पा में खाकी ने पेश की इंसानियत की मिसाल

जांजगीर चांपा। पुलिस की पहचान केवल अपराधियों पर कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करना भी उसकी जिम्मेदारी है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण चांपा में देखने को मिला, जहां थाना चांपा में पदस्थ प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक (PSI) रुकसाना बानो ने अपनी संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए एक बुजुर्ग महिला की सुरक्षित मदद की।

घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की है। प्रशिक्षु महिला PSI रुकसाना बानो चांपा टाउन क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग पर थीं। इसी दौरान बैरियर चौक के पास उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को सड़क किनारे खड़ा देखा। भारी यातायात और शारीरिक कमजोरी के कारण महिला सड़क पार नहीं कर पा रही थी।
स्थिति को समझते हुए महिला अधिकारी तुरंत उनके पास पहुंचीं, उनका हाथ थामा और सावधानीपूर्वक सड़क पार कराई। सुरक्षित दूसरी ओर पहुंचने के बाद बुजुर्ग महिला ने राहत की सांस ली और महिला अधिकारी का आभार व्यक्त किया।
महिला PSI की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने बताया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी संवेदनशील जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *