Korba latest update : केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैये के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस, देखिये Video

Korba latest update :

Korba latest update  केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैये के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस

Korba latest update  कोरबा । प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के नेतृत्व में कोरबा पुराना बस स्टैण्ड पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कांग्रेसियों ने केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये के विरोध में मशाल रैली निकाली। राहुल गांधी के समर्थन में पूरे जिले के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवम आम नागरिक भी शामिल हुए।

Korba latest update केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के निरंकुश कार्यशैली और गुजरात की एक अदालत द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के ऊपर दर्ज आपराधिक अवमानना मामले में दो साल के लिए सजा सुनाए जाने पर उच्च अदालत में अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिए जाने के बावजूद भाजपा सरकार ने आनन-फानन राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करवाने के साथ ही सांसद निवास को भी खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है।

जब न्यायालय द्वारा अपील के लिए 30 दिन का समय दिया गया है तो फिर ऐसी स्थिति में दो दिनों के भीतर राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समामप्त किए जाने और अपमानजनक तरीके से तुुरंत ही सांसद निवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया जाना अपने आप में केन्द्र सरकार की निरंकुश कार्यशैली को दर्शाता है।

Korba latest update उपर्युक्त मुद्दों के केन्द्र बिन्दु में आज समूचे छत्तीसगढ़ में सांकेतिक विरोध स्वरूप मशाल जुलूस आयोजित किया गया और उसी कड़ी में कोरबा पुराना बस स्टैण्ड से मशाल रैली का शुभारंभ प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं कोरबा सांसद ज्योत्षना महंत के नेतृत्व में किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ।

Korba latest update मशाल जुलूस में हजारों की संख्या में कांग्रेसियों ने भागीदारी निभाई जिसमें कोरबा नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा तिवारी, इण्टक जिलाध्यक्ष विकास सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, युवा कांग्रेसी राकेश पंकज, प्रदीप डडसेना, शैलेष सिंह सोमवंशी, मीडिया प्रभारी पीयूष पाण्डेय, सहित युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और कांग्रेस सेवादल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित कोरबा नगर पालिक निगम के सभी कांग्रेसी पार्षद, एल्डरमैन, महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं की टोली, वरिष्ठ कार्यकर्ता और कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हुए सैकड़ों की तादात में आम नागरिकों ने काला लिबास पहने हुए केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मशाल जूलूस में हिस्सा लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU