State Congress Committee : मोदी राज में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह

State Congress Committee :

State Congress Committee  कांग्रेस को ओबीसी विरोधी कहने वाले भूल जाते हैं कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री ओबीसी ही हैं – मंत्री जयसिंह अग्रवाल

 

कांग्रेस शासित राज्यों छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग से हैं इसलिए कांग्रेस पर लगाया गया जाति विरोधी इल्ज़ाम बेबुनियाद है – मंत्री जयसिंह अग्रवाल

 

State Congress Committee  कोरबा !   मोदी राज में आम जनता की आवाज उठाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है इस मुद्दे पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में आज प्रेस कांफ्रेंस हुई। जिसमें राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद ज्योत्सना महंत, विधायक मोहित केरकेट्टा एवम कोरबा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे।

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवम चार बार सांसद रहे राहुल गांधी को संसद में बोलने नही दिया गया और उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। यह मुद्दा पूरे देश में तूल पकड़ चुका है। हर प्रदेश में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के हर जिले में मंत्री विधायकों द्वारा पत्रकार वार्ता की जा रही है।

State Congress Committee कांग्रेस पर आरोप लगा है कि राहुल गांधी ने बयान में बार बार चोरों को उपनाम “मोदी” से संबोधित किया है। राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि “ऐसा नहीं है कि सारे मोदी चोर हैं।”

इस मुद्दे पर पत्रकार वार्ता में जब मंत्री जयसिंह अग्रवाल से सवाल किया गया तब उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने किसी समुदाय को निशाना नही बनाया है। न ही नीरव मोदी और ललित मोदी ओबीसी हैं। उनकी जाति कुछ भी इससे क्या फर्क पड़ता है। उन्होंने धोखाधड़ी की है यह सत्य है। बीजेपी धोखेबाजों और भगोड़ों को बचाने में लगी हुई है।

State Congress Committee जो लोग कांग्रेस पर ऐसे जाति विरोधी इल्ज़ाम लगा रहे हैं वो भूल गए हैं कि देश में दो कांग्रेस शासित राज्यों छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग से ही हैं। ऐसे में ये इल्जाम बेबुनियाद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU