Kondagaon News : धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा, 2 गिरफ्तार

धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा, 2 गिरफ्तार

प्रभारी-कम्प्यूटर ऑपरेटर ने मिलकर लाखों का धान किया गबन

कोंडागांव। जिले के धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी करने वाले 3 आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक आरोपी फरार है। आरोपियों ने शासकीय धान खरीदी केन्द्र में 706.90 क्विंटल धान का गबन किया। जिसकी कीमत 1555830.70 रुपए बताई जा रही है। कोंडागांव पुलिस ने ग्राम गिरोला के धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी करने वाले केन्द्र खरीदी प्रभारी बालनाथ दीवान और कम्प्यूटर ऑपरेटर यामिनी पुजारी को 5 सितंबर को गिरफ्तार किया।
https://aajkijandhara.com/death-by-electrocution-tanker-driver-dies-of-electrocution-in-ganesh-pandal/

अधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
दिनांक 02.09.2024 को प्रार्थिया ललिता मरकाम, खाद्य विभाग एवं नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-2024 में धान खरीदी में अनियमितता की लिखित रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में दर्ज कराई।

ये आरोप पाए गए
विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपियों ने गिरोला में कूटरचना करके धान की राशि को शासकीय कर्मचारियों के द्वारा गबन करना पाया गया। मामले में एक आरोपी फरार है।

Related News

Related News