खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: पदक तालिका में कर्नाटक शीर्ष पर, छत्तीसगढ़ को अब तक स्वर्ण की प्रतीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मेजबानी में रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में प्रतिस्पर्धाएं अपने चरम पर हैं। वर्तमान पदक तालिका के अनुसार, कर्नाटक की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, ओडिशा की टीम 5 स्वर्ण, 1 रजत और 8 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

असम की टीम 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीतकर तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम अब तक 2 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल कर छठे स्थान पर चल रही है। गुरुवार को आयोजित तैराकी स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर इंडिविजुअल मेडली में रजत पदक प्राप्त किया। इससे पूर्व अनुष्का ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भी रजत पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया था।

अन्य खेलों की बात करें तो हॉकी स्पर्धा में छत्तीसगढ़ को पराजय का सामना करना पड़ा, जबकि फुटबॉल का मुकाबला ड्रॉ रहा। भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अब तक कोई पदक प्राप्त नहीं कर सके हैं। प्रतियोगिता के आगामी चरणों में राज्य के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

पदक तालिका का संक्षिप्त विवरण:

राज्य – स्वर्ण – रजत – कांस्य – कुल

कर्नाटक – 08 – 03 – 01 – 12

ओडिशा – 05 – 01 – 08 – 14

असम – 02 – 03 – 00 – 05

मिजोरम – 01 – 01 – 00 – 02

त्रिपुरा – 00 – 02 – 02 – 04

छत्तीसगढ़ – 00 – 02 – 01 – 03


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *