Kartik Purnima Today 2022 : कार्तिक पूर्णिमा आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Kartik Purnima Today 2022 : कार्तिक पूर्णिमा आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Kartik Purnima Today 2022 : कार्तिक पूर्णिमा आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Kartik Purnima Today 2022 : कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और इस गंगा में स्नान करना पवित्र माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा कहते हैं।

Kartik Purnima Today 2022 : कार्तिक पूर्णिमा आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
Kartik Purnima Today 2022 : कार्तिक पूर्णिमा आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Also read  :Good News : दुनिया में पहली बार इंसानों को चढ़ा लैब में बना खून, नतीजों पर टिकी है ये उम्मीद…पढ़िए पूरी खबर

Kartik Purnima Today 2022 : जो इस साल आज यानी 8 नवंबर 2022 को है। कई जगहों पर इसे गंगा स्नान और त्रिपुरा पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरा नामक राक्षस का वध किया था। इसलिए इसे त्रिपुरा पूर्णिमा कहा जाता है। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि।

Also read : Chandra Grahan 08 Navambar 2022 : आज सदियों बाद चंद्र ग्रहण पर ग्रहों की चाल के चलते इन राशियों पर अशुभ संयोग का पड़ेगा प्रभाव

कार्तिक पूर्णिमा 2022 शुभ मुहूर्त
हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह 7 नवंबर 2022 को शाम 4:15 बजे शुरू हुआ है और आज यानी 8 नवंबर को शाम 4:31 बजे समाप्त होगा. उदयतिथि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 8 नवंबर को रखा जाएगा.

Kartik Purnima Today 2022 : कार्तिक पूर्णिमा आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
Kartik Purnima Today 2022 : कार्तिक पूर्णिमा आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि
यदि आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत कर रहे हैं तो सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और फिर हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करें। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है।

हालांकि, अगर पवित्र नदी में स्नान करना संभव नहीं है, तो सुबह स्नान करते समय, आपको पानी में थोड़ा गंगा जल अवश्य मिलाना चाहिए। इसके बाद मंदिर की साफ-सफाई कर पूजा की तैयारी करें।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा की जाती है। व्रत रखने वाला व्यक्ति दिन भर फल खाकर और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ता है।

Kartik Purnima Today 2022 : कार्तिक पूर्णिमा आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
Kartik Purnima Today 2022 : कार्तिक पूर्णिमा आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

इस दिन व्रत करने से लोगों को कई तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने से भी पुण्य फल मिलता है। रात्रि में व्रत तोड़ने से पहले बैल का दान करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU