JNV’s Fit India जेएनव्ही के फिट इंडिया कार्यक्रम में कलेक्टर एल्मा ने की शिरकत

JNV's Fit India

JNV’s Fit India फिट इंडिया कार्यक्रम

JNV’s Fit India धमतरी !  जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत अंतरसदनीय व्हॉलीबॉल और खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन आज से किया जा रहा है।

JNV’s Fit India उक्त प्रतियोगिता में कलेक्टर एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पी.एस.एल्मा ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि बताया कि कक्षा छठवीं से 12वीं तक कुल 515 विद्यार्थी यहां अध्ययनरत हैं तथा आज कक्षा नवमीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

JNV’s Fit India उन्होंने बताया कि इस दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से रू-ब-रू होकर उनसे चर्चा की। साथ ही विद्यालय परिसर में आवश्यकताओं व मांग की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने तीन नवीन कक्ष का निर्माण करने के लिए सहायक अभियंता को निर्देशित किया। विद्यार्थी एवं शिक्षक ने कलेक्टर को अपने बीच पाकर बेहद खुश हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU