राजकुमार मल
Jai Shri Ram विधायक शिवरतन शर्मा भी डीजे की धुन पर थिरके

Jai Shri Ram भाटापारा ! रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, पूरा शहर हुआ शामिल, लोगों ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे
रामनवमी पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हिंदू संगठनों की ओर से निकाली गई शोभायात्रा व रैली यज्ञ स्थल नाका नम्बर एक से निकाली गई जो कि पूरे नगर भ्रमण होते हुए राम सप्ताह चौक पर विराम किया गया। इस दौरान शहर मे जय श्री राम का नारा गूंज उठा।शोभायात्रा के रास्ते भर में स्वागत हुआ। जगह-जगह चौक-चौराहों पर पुष्प वर्षाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
Jai Shri Ram शोभायात्रा में जा रहे हैं श्रद्धालुओं का स्वागत शरबत और ठंडे पेय से किया गया। जिस जगह से शोभायात्रा गुजरी, वहां अलग अलग समाज के लोगो द्वारा प्रसाद का वितरण किया। इसके साथ ही शोभायात्रा में शामिल हुए लोगों को शरबत, पानी, मिठाई, फल भी दिया गया।
डीजे की धुन पर महिला, बच्चे, पुरुष जमकर थिरके। जनप्रतिनिधि भी डीजे की धुन पर नाचते दिखाई दिये। भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा महारानी चौक से शोभायात्रा के साथ सम्पूर्ण नगर भ्रमण तक पूरे समय शोभायात्रा के साथ रहे,विधायक शिवरतन शर्मा ने राम सप्ताह के पास लगभग 25 फिट भगवा झंडा लहराया,और युवाओं के साथ नाचते हुए उनका उत्साह वर्धन किया..
Jai Shri Ram विधायक शर्मा ने रामनवमी पर कहा, भाटापारा नगर में श्री राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम पूरे भव्यता के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ है.
उन्होंने कहा, रामनवमी पर पूरे प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों को भव्य सफल आयोजन के लिए बधाई शुभकामनाएं दी…