Jagdalpur tour : अवैध गांजा के तस्करी पर जिला बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 

Jagdalpur tour :

Jagdalpur tour : गांजा का बड़ा खेप पकड़ाया।
उड़ीसा राज्य से तस्करी के दौरान भानपुरी चौक पर थाना भानपुरी पुलिस की कार्यवाही 

 

Jagdalpur tour : जगदलपुर।  उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में लगातार आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है, इसी तारतम्य में अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना भानपुरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ था कि अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर जगदलपुर से रायपुर जाने वाली एन.एच.-30 रोड से होकर एक सिल्वर ग्रे कलर की बुलेरो एसएलई वाहन क्रमांक ए पी 31 बी ए 3498 में अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहा है।

सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र सिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  निवेदिता पॉल व नगर पुलिस अधीक्षक  विकाश कुमार के मार्गदर्शन एवं भानपुर अनुविभागीय अधीकारी  घनश्याम कामडे के निर्देशन में थाना प्रभारी भानपुरी श्री किशोर केंवट के नेतृत्व में थाने से स.उ.नि. दिलीप ठाकुर, लक्ष्मीनाथ ध्रुव एवं अन्य स्टॉफ द्वारा कार्यवाही करने हेतु टीम गठित कर रवाना हुए थे।

उक्त टीम के द्वारा भानपुरी चौक में माबाईल चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग किया जा रहा था दौरान चेकिंग के मुखबीर बताये हुलिए का एक बुलोरो वाहन आता देखकर रोक कर चेक करने पर उसमें एक संदिग्ध व्यक्ति उक्त वाहन के चालक सीट पर वाहन चलाते मिला जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम अरविंद जायसवाल पिता स्व० श्री राम जायसवाल उम्र 50 वर्ष निवासी चकिया जिला चंदौली उत्तरप्रदेश का होना बताया। अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर के उक्त बुलोरो वाहन क्रमांक एपी 31 बी ए 3498 की तलाशी लेने पर उक्त वाहन के टॉप सिलिंग में बने हुए स्पेशल चेंबर में कुल 111 किलो ग्राम अवैध गांजा मिला गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया।

आरोपी का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपी अरविंद जायसवाल पिता स्व० श्री राम जायसवाल के विरुद्ध थाना भानपुरी में 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। जप्तशुदा गांजा की कीमत 5.55000 रुपये आंकी गई है।

महत्पूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी :-

 

BJP Legal Cell : भाजपा विधि प्रकोष्ठ बस्तर ने आम लोगों को समान नागरिक संहिता की दी जानकारी

निरीक्षक किशोर कैवट, निरीक्षक अरुण नामदेव स.उ.नि. दिलीप सिंह स.उ.नि लक्ष्मीनाथ ध्रुव स.उ.नि सुधराम नेताम, प्र०आर०- संतोष रत्नम, प्र०आर०- राजेश राजपूत, प्र0आर0- पति राम बघेल, आरक्षक- प्रेमूलाल वर्मा, प्रदीप मरकाम, विपिन मिंज, सुखलाल बघेल, रतन बघेल, गौरी शंकर बघेल, देवेन्द्र सिन्हा ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU