Jagdalpur News Today : मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ में लगेंगे 3.95 करोड़ पौधे
Jagdalpur News Today : जगदलपुर ! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में तीन करोड़ 95 लाख से अधिक पौधारापण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 3 करोड़ 95 लाख से ज्यादा पौधे लगाएं जाएंगे।
Jagdalpur News Today : कश्यप ने इस अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को जो पौधा उपस्थित महिलाओं की दिया है उसका रोपण व देखभाल करना उनकी जिम्मेदारी है।