Intel India : इंटेल इंडिया की चीफ निवृत्ति राय ने दिया इस्तीफा, शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में 19वें स्थान पर थीं

Intel India :

Intel India  1994 में कंपनी की थी जॉइन

Intel India नईदिल्ली। इंटेल इंडिया की चीफ निवृत्ति राय ने 29 साल बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने फरवरी 1994 में कंपनी में डिजाइन इंजीनियर के रूप में अपना पद संभाला था। निवृत्ति राय भारत में इंटेल फाउंड्री सर्विसेज की हेड और वाइस प्रेसिडेंट रहीं। उनके इस्तीफे की जानकारी कंपनी ने एक बयान में दी।

इंटेल इंडिया ने अपने बयान में निवृत्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी लीडरशिप में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही इंटेल ने निवृत्ति राय को उनके आगे के पड़ाव के लिए भी शुभकामनाएं दी।

राय ने 1994 से लेकर 2005 तक अमेरिका में इंटेल के साथ काम किया था। फिर 2006 में वह बेंगलूरु में शिफ्ट हो गई थी। यहां उन्होंने कंपनी में चिपसेट इंजीनियरिंग और बौद्धिक संपदा विकास के सीनियर डायरेक्टर के रूप में अपना पद संभाला।
1 साल के भीतर इंटेल इंडिया का ये दूसरा बड़ा इस्तीफा माना जा रहा है। इससे पहले नवंबर 2022 में कंपनी की फाउंड्री सर्विसेज के प्रेसिडेंट रणधीर ठाकुर ने भी कंपनी से इस्तीफा दिया था।

New delhi latest news : संदेह पैदा करती है कांग्रेस की खामोशी
बता दें कि निवृत्ति राय ने महिला सशक्तिकरण के लिए काफी काम किया है। उनके इस योगदान के लिए राय को 2022 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, वह फॉर्च्यून इंडिया 2019 की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में 19वें स्थान पर थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU