बीजापुर। जिले में वन्यजीव संरक्षण को लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने दुर्लभ प्रजाति की गिलहरी का शिकार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी की गिरफ्तारी उसके अपने ही सोशल मीडिया पोस्ट के कारण संभव हो सकी।
दरअसल, आरोपी ने शिकार का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया था, जो बाद में उसके खिलाफ अहम सबूत बन गया। वीडियो के वायरल होते ही वन विभाग की राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम हरकत में आई और तकनीकी जांच के जरिए आरोपी की पहचान कर उसे बीजापुर के तोड़मा क्षेत्र से दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक, शिकार की गई मालाबार जायंट स्क्विरल वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अनुसूची-1 में शामिल है, जिसकी हत्या गंभीर अपराध मानी जाती है। वायरल वीडियो में करीब 9 दुर्लभ गिलहरियां दिखाई दे रही हैं। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।