राजकुमार मल
बलौदाबाजार-भाटापारा- विकास खंड भाटापारा के ग्राम सेमराडीह में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत लगाए गए रागी फसल प्रदर्शन का निरीक्षण कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारीअवधेश उपाध्याय , कृषि विकास अधिकारी हरी किशन महिलाग , ग्रामीण कृषि अधिकारी अखिलेश डिनडेकर एवं एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजर मुकेश तिवारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कृषक नन्द राम वर्मा के खेत में पहुंचकर रागी फसल की वृद्धि, पोषण स्थिति एवं उत्पादन संभावनाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, समय पर सिंचाई एवं कीट-रोग प्रबंधन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही रागी जैसी पोषक एवं कम लागत वाली फसल को अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के माध्यम से किसानों को उन्नत तकनीकों से जोड़कर उत्पादन एवं आय में वृद्धि करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर संबंधित कृषक एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।