India Jodo Yatra Congress भारत जोड़ो यात्रा के जरिए, कांग्रेस लड़ रही है देश के हर नागरिक की लड़ाई : राहुल

India Jodo Yatra Congress

India Jodo Yatra Congress हिंदुस्तान की आवाज़ भारत जोड़ो यात्रा 

India Jodo Yatra Congress नयी दिल्ली  !  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है की देश की एकता और अखंडता वर्तमान परिवेश में बड़ा सवाल बन गया है तथा भारत जोड़ो यात्रा के जरिए वह देश को एकजुट करने की लड़ाई लड़ रहे हैं।


India Jodo Yatra Congress गांधी ने रविवार को अपने फेसबुक संदेश में देश में बदलाव के लिए गांधी जी का एक उद्धरण देते हुए कहा,“खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।”


India Jodo Yatra Congress उन्होंने कहा,“राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत को सत्य और अहिंसा की राह दिखायी। उनके आदर्शों पर चलना कठिन ज़रूर है लेकिन नामुमकिन नहीं, सिर्फ़ मज़बूत इरादों की ज़रुरत है। उनका कहना था कि इस संदर्भ में उन्होंने बापू के विचारों को खूब पढ़ा, समझा और उन्हें अपनाया है और आज वह उन्हीं के बताए हुए रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे हैं।”


India Jodo Yatra Congress गांधी ने कहा,“बापू ने हमें मानवता और समानता का अर्थ समझाया, दूसरों की सेवा करना सिखाया और महिलाओं का सम्मान करना सिखाया। विनम्रता और सादगी से भी हम अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, ये सिखाया।”


India Jodo Yatra Congress उन्होंने कहा,“आज हम भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, तीन हफ़्तों से ज़्यादा का समय बीत चुका है और अभी भी हज़ारों मील पैदल चलना बाक़ी है। मुझसे कई लोगों ने पूछा कि आप लोग ये भारत जोड़ो यात्रा क्यों कर रहे हैं। बहुत सालों पहले बापू ने देश को एकजुट करने के लिए डांडी मार्च किया और पूरा देश उनके साथ पैदल निकल पड़ा तब हम अंग्रेज़ों से अपनी आज़ादी के लिए लड़े थे, आज हम भारत को एकजुट करने के लिए लड़ रहे हैं। ये लड़ाई कांग्रेस पार्टी की ही नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की लड़ाई है।”


India Jodo Yatra Congress गांधी ने कहा कि आज बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत, भुखमरी, हिंसा, शोषण, दमन और असमानता ने देश की नींव पर हमला बोल दिया है। युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रहीं, महंगाई से आम जनता की कमर टूट चुकी है और नफ़रत ने एक हिंदुस्तानी को दूसरे हिंदुस्तानी की जान का दुश्मन बना दिया है। देश आज डर की गिरफ़्त में है। हमारा प्यारा भारत कभी भी ऐसा नहीं था। आज इन्ही विभाजनकारी नीतियों के ख़िलाफ़ एक साथ, कदम से कदम मिला कर कन्याकुमारी से कश्मीर तक हम सब चल रहे हैं। देश के विभिन्न कोनों से उठ रही आवाज़ें एक हो रही हैं, लोग यात्रा से जुड़ते जा रहे हैं और कारवां बड़ा होता जा रहा है। कोई भी शक्ति भारत जोड़ो यात्रा को रोक नहीं सकती है क्योंकि ये हिंदुस्तान की आवाज़ है।


India Jodo Yatra Congress उन्होंने कहा,“हम सब मिलकर बापू के आदर्शों पर चलते हुए प्रेम, सत्य और अहिंसा को अपनाते हुए, शांतिपूर्ण तरीके से इस यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। हम लोगों की आवाज़ सुन रहे हैं, उनकी परेशानियां सुन रहे हैं। इस पूरी यात्रा में हम जनता की बात सुनेंगे और उनकी आवाज़ उठाएंगे। बारिश आंधी तूफान गर्मी सर्दी कुछ भी हमारी इस यात्रा में बाधक बनने वाला नहीं है। हम चलेंगे, हम जुड़ेंगे, हम जीतेंगे।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU