Breaking जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिंदे की सुरक्षा बढ़ाई गई

Breaking

Breaking जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिंदे की सुरक्षा बढ़ाई गई

Breaking  मुंबई ! महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनके आधिकारिक बंगले वर्षा और पड़ोसी ठाणे शहर में स्थित उनके निजी आवास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Breaking आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी हैं। संदेश में कहा गया है कि श्री शिंदे को आत्मघाती दस्ते द्वारा मार दिया जाएगा।

Breaking  सूत्रों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार द्वारा समर्थित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है।

Breaking उल्लेखनीय है कि जब शिंदे महा विकास अघाड़ी सरकार में गढ़चिरौली जिले के संरक्षक मंत्री थे, तब उन्हें राज्य पुलिस के एक बड़े अभियान के बाद नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इस अभियान में विद्रोहियों को भारी नुकसान हुआ था।

Breaking अभी भी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि श्री शिंदे को किसने मारने की धमकी दी है। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU