कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को दिए हैं निर्देश
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी एसडीएम, धान खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों व जिला खाद्य अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को जिले में असामयिक बारिश होने की संभावना को देखते हुए जिले के सभी धान उत्पार्जन केंद्रों में भंडारित धान की सुरक्षित रखाव और बचाव के संबंध में सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले असामयिक वर्षा (बे.मौसम) बारिश के कारण धान खराब न हो इसे ढकने के लिए तिरपाल, केप कव्हर आदि के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि धान खरीदी शासन की प्राथमिकता में है, किसान से लिए गए धान पूर्णतः सुरक्षित रहे यह सुनिश्चित करें।
कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केन्द्रों में खरीदे हुए धान की स्टैकिंग बनाकर समय पूर्व केप कव्हर से ढका जा रहा है। सभी नोडल अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों पर सतत निरीक्षण कर मॉनिटरिंग किया जा रहा है। कलेक्टर ने उन्हें व्यक्तिगत जिम्मेदारी देते हुए धान को किसी भी परिस्थिति में सुरक्षित रखने कहा है। नोडल अधिकारी ने बताया कि बारिश से धान की सुरक्षा के लिए ड्रेनेज बनाया गया है। सभी धान खरीदी केन्द्रों में केप कव्हर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। केन्द्रों में पानी जमा न हो इसके लिए निकासी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
https://aajkijandhara.com/acb-raids-acb-raided-the-premises-of-3-constables-of-grp-and-accounts-officer/
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान तेजी से चल रहा है। नोडल अधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि 30 नवंबर तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 30839 किसानों से 150512.00 टन धान खरीदा गया, जिसमें 346 करोड़ 17 लाख से अधिक की राशि किसानों को वितरित की गई। उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में 95 लाख 29 हजार से अधिक बारदाना प्राप्त हुआ है। जिसमें 64 लाख 49 हजार 758 नया बारदाना है। 12 लाख 98 हजार 824 बारदाना मिलर से प्राप्त, 14 लाख 82 हजार 125 पीडीएस से प्राप्त तथा किसानों से 2 लाख 98 हजार 547 बारदाना प्राप्त हुआ है। 41 लाख 41 हजार 827 बारदाने का उपयोग उपार्जन केन्द्रों में किया जा रहा है। अभी 53 लाख 87 हजार 427 बारदाना शेष है।
Related News
केंद्र प्रभारी , डाटा एंट्री व बारदाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
क्षेत्र के अनेक धन खरीदी केंद्रों में भी जांच की आवश्यकता
दिलीप गुप्ता सरायपाली धान खरीदी ...
Continue reading
रात के अंधेरे में होता है अवैध परिवहन, विभाग बेखबर
सक्ती (छत्तीसगढ़)। ग्राम डूमरपारा में संचालित डोलोमाइट खदान एवं क्रेशर संचालन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी ...
Continue reading
धर्म नगरी सरायपाली में हो रहा है प्रथम आगमन
सरायपाली। श्री आनंदम् धाम पीठ, लाडली निकुंज वन वृन्दावन के पीठाधीश्वर आराम पूज्य सद्गुरु महाराज श्री ऋतेश्वर जी महाराज का सरायपाली नगर ...
Continue reading
2000 करोड़ रुपए का भुगतान बकाया
रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी समाप्त हो चुकी है, जिसमें 25.49 लाख किसानों ने 31 जनवरी तक 1.5 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान बेचा। हालांकि, खरीदी के द...
Continue reading
धान चोरी के मामले मे 02 आरोपी पकड़ाए
शुकदेव वैष्णव
महासमुंद। प्रार्थी हेमलाल साहू समिति प्रबंधक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बम्हनी ने थाना-महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि द...
Continue reading
एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर केल्हारी तहसीलदार करमचंद जाटवर के कुशल मार्गदर्शन में तहसील केल्हारी क्षेत्रांतर्गत 27 दिसंबर 2024 को मध्यप्रदेश राज्य से छत्तीसगढ़ राज...
Continue reading
जशपुर। जिले के जनपद पंचायत कार्यालय के कैंपस के पीछे नरेगा कार्यालय के बगल में शराब के बोतलों का जखीरा पड़ा मिला है। इस कैंपस में ही एक वरिष्ठ कृषि अधिकारी का भी कार्यालय है। मगर ज...
Continue reading
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर बिचौलियों और दलालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आधा दर्जन दुकानों पर दबिश दी। छापे में 1112 कट्टी धा...
Continue reading
राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान तथा कोचियों, बिचौलियों द्वारा धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रह...
Continue reading
रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज पत्रकारवार्ता में सरकार पर धान खरीदी को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार की नई नीतियों से यह स्पष्ट है कि वह किसानों से ध...
Continue reading
तीन दिन से नहीं पहुंचा था घर
तखतपुर। धान की फसल रखवाली करने आए किसान की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की शिनाख्ती मनोहर के रूप में हुई है। यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र...
Continue reading
हिंगोरा सिंह
मैनपाट-सरगुजा। आज धान उपार्जन केंद्र वंदना में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष भगत पैकरा, विधायक प्रतिनिधि विक्की ...
Continue reading