Helth : बच्चों को कई बीमारियों से बचा सकती है रोज ब्रश करने की आदत

Helth

Helth : जानें क्या है दांत साफ करने का सही तरीका

Helth : बच्चों को अच्छी आदतें सीखाना बेहद आवश्यक होता है। बचपन में जो आदतें सिखाई जाती हैं, बच्चा आने वाले भविष्य में उसी को फॉलो करता है। बचपन में अभिभावक बच्चों के दांतों को साफ करने व नहाने जैसी कुछ अच्छी आदतों को सिखाते हैं। अन्य आदतों की तरह ही सुबह के समय ब्रश करना बेहद आवश्यक माना जाता है। सुबह व रात के समय दांतों की सफाई करने से दांतों और मुंह के कई रोग होने का खतरा कम हो जाता है। इस लेख में आपको बच्चों के द्वारा रोजाना ब्रश करने की आदत के फायदों के बारे में बताया गया है। साथ ही, आप जानेंगे कि ब्रश करने से बच्चे को किन बीमारियों को खतरा कम होता है।

Helth : रोजाना ब्रशिंग से बच्चों को नहीं होती ये बीमारियां
कैविटी की समस्या न होना

 

https://jandhara24.com/news/152285/breaking-news-rahul-gandhi-will-visit-wayanad-for-the-first-time-today-after-losing-the-membership-of-parliament-know-what-will-be-special/

Helth : दांतों को रोजाना साफ करने से आपको कैविटी होने की संभावना कम हो जाती है। कैविटी में दांतों के क्षतिग्रस्त की प्रक्रिया को कहा जाता है, इसमें कई बार दांत टूटने लगते हैं। दांतों की यह समस्या बेहद ही आम है, जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। दांतों की सही देखभाल और सफाई न करना, इसकी मुख्य वजह मानी जाती है।

Pregnancy lifestyle प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले लाइफस्टाइल में करें ये जरूरी बदलाव
Helth : मसूड़ों की समस्या से बचाव होना

रोजाना ब्रश करने से बच्चों के मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। साथ ही उनके सूजन आदि की समस्या की संभावना कम हो जाती है। ब्रश करने से बच्चों के मसूड़े में रक्तस्राव की समस्या होने का खतरा भी कम होता है। कई बार मसूड़े की सूजन की वजह से पीरियडोंटाइटिस (एक तरह का रोग) हो सकता है, ये एक गंभीर संक्रमण होता है।

Helth : बैक्टीरिया से होता है बचाव

खाना खाने के बाद अगर आपके दांतों में खाने का टुकड़ा रह जाए, तो इस वजह से दांतों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। लंबे समय तक बैक्टीरिया दांतों में रहने की वजह से आपको दांतों के रोग हो सकते हैं।

Helth : मुंह और पेट का अल्सर

दांतों को रोजाना ब्रश करने की वजह से बैक्टीरिया मुंह के रास्ते आपके पेट में जा सकते हैं। जिसकी वजह से बच्चों को मुंह और पेट का अल्सर होने की संभावना बढ़ जाती है।

Helth : प्लाक न बनाना

ब्रश न करने की वजह से दांतों में प्लाक बनने लगता है। प्लाक की वजह से दांत तेजी से टूटने लगते हैं। प्लाक की वजह की परत टूटने लगती है। दांतों में दरार आने की वजह से बैक्टीरिया दांतों को अंदर से खोखला करने लगते हैं।

इससे मसूड़ों की सूजन व अन्य समस्याएं बढ़ सकती है।
ओरल हेल्थ के लिए दांतों को साफ करना बेहद आवश्यक होता है। ब्रश रोजाना न करने से दांतों की अन्य समस्याएं भी शुरू हो सकती है, इसलिए आपको ब्रश करना बेहद महत्वपूर्ण होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU