Health News – क्या आप जानते हैं इम्यूनिटी से लेकर पाचन मजबूत बनाता है अनार का जूस

Health News

अनार स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत बनती है और यह हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। इसका सेवन फल के तौर पर आप कर सकते हैं लेकिन इसका जूस निकालकर पीना भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। अनार का जूस पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। अनार का जूस पीने से वजन कंट्रोल में रहता है और इम्यूनिटी पॉवर भी मजबूत बनती है। इसके अलावा अनार का जूस पीने से सेहत को और भी कई फायदे होते हैं। तो चलिए आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि अनार का जूस पीने के स्वास्थ्य लाभ।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत

स्वस्थ और बीमारियों से दूर रहने के लिए शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होना बहुत जरुरी होता है। अगर इम्यून सिस्टम कमजोर हो तो शरीर को बीमारियों से लड़ने में भी मदद नहीं मिलती। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप अनार का जूस पी सकते हैं। इसमें कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

फ्री रेडिकल्स से होगा बचाव

अनार के जूस में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स गुण शरीर और त्वचा को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाते हैं। अनार के जूस का सेवन करने से ऑक्सीडेटिव तनाव कम होता है। वहीं इसमें पाए जाने वाले एंटीइंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं।

पाचन रहेगा स्वस्थ

इस जूस में फाइबर मौजूद होता है जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। यदि आप अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोज अनार के जूस का सेवन करें। अनार का जूस पीने से कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा नियमित जूस का सेवन करने से पेट भी स्वस्थ रहता है।

हार्ट को रखेगा स्वस्थ

यह जूस हार्ट के लिए भी बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इस जूस का सेवन करने से सीने की जलन कम होती है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोलिक गुण हार्ट हेल्थ को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इस जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं जो हार्ट को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

वजन कंट्रोल में मिलेगी मदद

यदि आप अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो रोजाना अनार का जूस पिएं। इसमें फाइबर मौजूद होता है और कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है। ऐसे में यह मेटाबॉल्जिम का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। यदि आप नियमित तौर पर अनार का जूस पीते हैं तो वजन कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

सुबह के समय करें सेवन

अनार का जूस सुबह के समय पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है लेकिन सुबह खाली पेट अनार का जूस पीना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को ढेरों फायदे होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU