कुर्रा में विकास पुरुष महापौर रामू रोहरा का भव्य अभिनंदन

धमतरी। वर्षों से उपेक्षित रीवागहन–कुर्रा मार्ग के चौड़ीकरण को 1.94 करोड़ रुपये की बहुप्रतीक्षित स्वीकृति मिलते ही कुर्रा क्षेत्र में उत्साह और विश्वास की लहर दौड़ गई। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के सूत्रधार नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत कर फूलमालाओं से अभिनंदन किया और जोरदार नारे लगाते हुए आभार प्रकट किया।

ग्रामीणों ने कहा कि यह स्वीकृति केवल एक सड़क निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के आत्मसम्मान और विकास की दिशा में उठाया गया निर्णायक कदम है। लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण आवागमन बाधित था, किसानों, छात्रों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। महापौर रामू रोहरा ने इस जनभावना को समझते हुए शासन स्तर पर निरंतर प्रयास किए और अंततः 1.94 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाकर यह साबित कर दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति और प्रभावी नेतृत्व से हर मांग पूरी हो सकती है।

महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि धमतरी विधानसभा का प्रत्येक गांव उनके लिए परिवार के समान है और विकास ही उनकी राजनीति का मूल मंत्र है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ,सांसद श्री मती रूपकुमारी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों की नई इबारत लिखी जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि “हम वादों की नहीं, कार्यों की राजनीति करते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां विकास पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।”

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमन राव, मंडल महामंत्री दमयंती साहू, परमेश्वर साहू, मदन साहू, बिशेसर पटेल, प्रभूराम साहू, धनीराम साहू, भागवत साहू, नरेंद्र साहू, हरीश साहू, लोचन साहू, नरोत्तम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा —
“धन्यवाद रामू रोहरा! आपके प्रयासों से कुर्रा क्षेत्र में विकास की नई सुबह हुई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *