राज्यपाल रमेन डेका ने PM आवास योजना के हितग्राहियों को किया सम्मानित


स्व सहायता समूह की दीदियों से मिलकर उत्पादों किया अवलोकन, आगे बढ़ने किया प्रेरित

वहीं दो हितग्रहियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड, दो हितग्राहियों को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत अतिरिक्त पोषण आहार का वितरण किया गया।


राज्यपाल श्री डेका इस दौरान स्व सहायता समूह की दीदियों से मिले। उन्होंने दीदियों द्वारा निर्मित की गई सामग्रियों का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत कुन्नी की गायत्री महिला समूह द्वारा बनाए गए खाद्य सामग्रियों का अवलोकन कर आय की जानकारी ली।

इसी प्रकार उन्होंने दीदियों द्वारा बनाए गए सजावटी सामग्रियों, बेकरी उत्पादों, कोसा शॉल, बोरा आदि का अवलोकन कर लागत एवं आय की जानकारी ली तथा आवश्यकताओं के बारे में पूछा। उन्होंने इसी प्रकार अन्य गतिविधियों का संचालन कर आगे बढ़ने प्रेरित किया

।इस दौरान लोसंगी की बीसी सखी श्रीमती बालेश्वरी यादव ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 से अब तक 11 करोड़ रुपए का ट्रांसेक्शन किया है, राज्यपाल श्री डेका ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *