Gold Silver Latest Price : शादी सीजन में सोने-चांदी के भाव ने मारी छलांग…

Gold Silver Latest Price : शादी सीजन में सोने-चांदी के भाव ने मारी छलांग...

Gold Silver Latest Price

 

Gold Silver Latest Price : कल तुलसी विवाह के बाद से शादी का लगन लगने लग जाएगा। इस समय सोने-चांदी में भारी उछाल देखी जाती है। देखा जाए तो एक तरफ सोने-चांदी की मांग बढ़ी है। वहीं, आज सोने-चांदी की कीमतों में आयी तेजी खरीदारों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

Raipur Breaking : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला को मानहानि का नोटिस

Gold Silver Latest Price : आज बुधवार को शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत 380 रुपए उछल देखी गई। इसके बाद, 24 कैरेट दस ग्राम सोने की कीमत 62,020 रुपए हो गयी। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत भी 350 रुपए बढ़ गयी। वहीं आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 56,850 रुपए होगी।

मुंबई में आज दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद की कीमतों के बराबर 62,020 रुपए है। दिल्ली में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 62,170 रुपए, बेंगलुरु में 62,020 रुपए और चेन्नई में 62,510 रुपए है।

https://jandharaasian.com/chhattisgarh-bhilai/

मुंबई में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद के बराबर 56,850 रुपए है। दिल्ली में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,000 रुपए, बेंगलुरु में 56,850 रुपए और चेन्नई में 57,300 रुपए होगी। आज चांदी की कीमत भी 400 रुपए उछल गई है। आज आपको एक किलो चांदी के लिए 76,400 रुपए देना होगा।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU