Godhan nyaay yojana : गोधन न्याय योजना, सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के क्रियान्वयन को लेकर जिला सी.ई.ओ. ने ली बैठक

Godhan nyaay yojana :

Godhan nyaay yojana गोधन न्याय योजना, सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के क्रियान्वयन को लेकर जिला सी.ई.ओ. ने ली बैठक

Godhan nyaay yojana धमतरी !   गोधन न्याय योजना और सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के तहत कराई जाने वाली जनगणना की जिले में प्रगति को लेकर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोक्तिमा यादव ने आज जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने इन विषयों पर बिन्दुवार समीक्षा करते हुए शासन के दिशानिर्देशों का पालन करने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 10.30 बजे से आयोजित बैठक में गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए सी.ई.ओ. ने गोबर खरीदी और खाद निर्माण में तेजी लाने के निर्देश सभी जनपद पंचायतों के सी.ई.ओ. दिए। उन्होंने वर्मी खाद के उठाव एवं समितियों में भण्डारण के संबंध में नोडल अधिकारी, जनपद पंचायत के सी.ई.ओ. और पंचायत सचिव को परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए आगामी माह से किसानों को खाद का वितरण मांग के अनुरूप करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विभिन्न बिंदुओं पर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। ज्ञात हो कि जिले में 360 पूर्ण गौठान हैं जहां अब तक जहां लगभग 5.35 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी योजनांतर्गत की गई है जबकि 97 हजार 827 क्विंटल खाद का उत्पादन किया गया है।

सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023 एक अप्रैल से- राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी एक अप्रैल से सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का क्रियान्वयन किया जाना है। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि सर्वेक्षण कार्य के लिए ब्लॉकवार सुपरवाइजर एवं प्रगणक नियुक्त कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले की 370 ग्राम पंचायतों में 126 सुपरवाइजर और 1000 प्रगणक की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से 108 सुपरवाइजर और 639 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उनके द्वारा सर्वे का कार्य एक माह के भीतर यानी 30 अप्रैल तक सम्पादित किया जाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU