(Godhan Justice Scheme) कलेक्टर के निर्देश पर गोधन न्याय योजना के तहत निर्मित वर्मी खाद विक्रय हेतु शिविर का आयोजन

(Godhan Justice Scheme)

(Godhan Justice Scheme) कलेक्टर के निर्देश पर गोधन न्याय योजना के तहत निर्मित वर्मी खाद विक्रय हेतु शिविर का आयोजन

(Godhan Justice Scheme) सक्ती ! जिले में जैविक खेती को दिया जा रहा है बढ़ावा रासायनिक खेती से मिलेगी निजात वर्मी खाद विक्री से ग्रामीण महिलाए हो रही है आत्मनिर्भर जिले में शासन की महत्त्वाकांक्षी योजना सुराजी गांव योजना के गोठान निर्मित किये गये है। वर्तमान जिले में 191 गोठान क्रियाशील है, जहां पर स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा वर्मी खाद बनाया जा रहा है।

http://इसे भी पढ़े : https://jandhara24.com/news/143323/bigg-boss-16s-silbatta-girl-will-be-seen-in-lock-up-season-2/

(Godhan Justice Scheme) वर्मी खाद की विक्री से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है, साथ ही किसानों को जैविक खेती के लिए खाद भी उपलब्ध हो यहां है। किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करने एवं वर्मी खाद की बिक्री बढ़ाने के लिए कलेक्टर सक्ती नुपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि सक्ती के मार्गदर्शन में सेवा सहकारी समिति में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 23 फरवरी से 6 मार्च तक सभी विकास खंड के समितियों में आयोजित किया जाएगा।

(Baloda Block) बलौदा विकासखंड के आदर्श ग्राम नवागांव में शिविर का आयोजन

इस शिविर में कृषि, उद्दान, मछली पालन, रेशम विभाग, सहकारिता, पंचायत विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होकर कृषकों को जैविक खेती, एवं वर्मी खाद उठाव की की जानकारी दी जा रही है। प्रथम दिवस ग्राम घिवरा, खजुरानी, अड़भार, सकर्रा, खैरा, लवसरा, बघौद, कोटमी में शिविर आयोजित किया गया था।

इस शिविर 165 क्वि. वर्मी खाद का वितरण किया गया। कृषकों का रुझान जैविक खेती की ओर बढ़ रहा है। किसान अब समझने लगे हैं कि रासायनिक खेती से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

कल भोथीडीह, कैथा, सोनादुला, बड़ेपडरमुड़ा,देवरमाल, बाराद्वार बस्ती, पुटीडीह, बारापीपर में शिविर आयोजित किया जाएगा। इन शिविरों में कृषक उपस्थित हो सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU