Ganesh Puja : आकार ले रहे विघ्नहर्ता , न्यौछावरी बीते बरस की तुलना में ज्यादा देनी होगी

Ganesh Puja

राजकुमार मल

Ganesh Puja वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः।
निर्विघ्नम कुरुमेदेव सर्वकार्येषु सर्वदा।।

 

Ganesh Puja भाटापारा– रंग तो तेज हैं ही। अब पोशाक जैसे स्वरूप देने के लिए जरूरी सामग्री की खरीदी पर अच्छी-खासी रकम खर्च करनी पड़ेगी। असर यह कि गणेश पूजा समितियों को विघ्नहर्ता के लिए न्यौछावरी बीते बरस की तुलना में ज्यादा देनी होगी।

गणेश प्रतिमाओं को आकार दिया जाने लगा है। सूरजपुरा मार्ग पर घर के बरामदे में मूर्तिकार तिलकराम वर्मा जुटे हुए हैं, गणेश प्रतिभाओं को स्वरूप देने के लिए। एक माह बाद आ रहे गणेश पर्व के लिए अभी से बड़ी तीन प्रतिमा के आर्डर ले चुके तिलक उत्साहित है कि हो रही पूछ-परख से उम्मीद है कि इस वर्ष गणेश पंडाल की संख्या में बढ़त के प्रबल आसार हैं।

तेजी पहली बार पोशाक में

 

बड़ी प्रतिमाओं के लिए बेहद जरूरी पोशाक की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। हालांकि डिजाइन आकर्षक हैं। जरी और लेस की कीमत भी बढ़ी है लेकिन आई तेजी के बावजूद समितियों का रुझान जानने के बाद पोशाक की खरीदी के लिए आर्डर दिए जाने लगे हैं। आकर्षक नख-शिख पर भी तिलक गंभीरता के साथ ध्यान दे रहे हैं।

पीछे यह भी नहीं

 

 

प्रतिमा बनाने के लिए बेहद अहम मिट्टी की खरीदी पर किलो पीछे अब 25 रुपए देने पड़ रहे हैं। बीते बरस इसकी खरीदी 20 रुपए किलो की दर पर की गई थी। इसी तरह रंग की खरीदी पर 5% अतिरिक्त रकम खर्च करनी पड़ रही है। आवश्यक है, इसलिए प्रारंभिक जरूरत जिस रंग की होती है, उसकी खरीदी की जा चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU