Health camp- सशस्त्र सीमा बल द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत जरूरतमंद लोगो को रेडियो वितरण

संजय सोनी 

भानुप्रतापपुर। सशस्त्र सीमा बल 33वीं वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र ठाकुर के निर्देश पर केवटी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और पशु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सशस्त्र सीमा बल के चिकित्सा अधिकारी डाक्टर ए. लिंगया के द्वारा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गयी तथा उन्हें परामर्श दिया गया। साथ ही आवश्यकतानुसार दवा भी उपलब्ध करायी गयी स्वास्थ्य शिविर में आसपास गांव के 29 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गयी।
मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि वे लोग अपने आसपास साफ-सफाई रखें, गंदगी न फैलाएं, अगर आपके आसपास गंदगी नहीं होगी तो बीमारियां कम होंगी। वहीं डाक्टर पंकज कुमार तेवतिया उप कमाण्डेंट पशु चिकित्सा के द्वारा शिविर में आये नागरिकों में से 16 नागरिकों के 233 पशुधन की जाँच के उपरांत मुफ्त में दवाइया वितरित की गयी।

सुरक्षा के साथ निभाई जा रही अपनी सामाजिक सेवाओं को लेकर महेन्द्र कुमार ठाकुर कार्यवाहक सेनानायक 33वीं वाहिनी केवटी ने कहा कि उच्च एसएसबी विभागीय अधिकारियों के आदेशानुसार समय-समय पर सीमांत गांवों से सटे लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं की जांच को प्राथमिकता एवं चरणबद्ध तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। लोगों को हर बेहतर सेवाएं व सुरक्षा सुविधाएं देने के लिए सशस्त्र सीमा बल सुरुक्षा के साथ-साथ आम जनता के दिल और दिमाग को जीतने के लिये सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न विकास एवं लाभकारी योजनाओं से जनता की मदद कर रही है और आम जनता की सेवा कर रही हैं। इस अवसर पर अन्य अधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे। ग्रामीणों ने  उनके सेवा के लिए लगाए गए निशुल्क मेडिकल कैंप की जमकर सराहना की और इसको जनहित एवं जनसेवा करार दिया

Related News

कमांडेंट महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रालय से विशेष फंड मिलता है। जिससे क्षेत्र व जरूरतमंद लोगो को आवश्यकता अनुसार सामग्री वितरण किया जाता है। समय समय पर सिविक एक्शन प्रोग्राम कर सामाग्री बांटी जाती है। इसीक्रम में रेडियो बांटी गई है।

Related News