वनोपज सहकारी संघ जिलाध्यक्ष नितिन पोटाई ने किया धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण…किसानों की समस्याओं से अवगत हुए

बताया गया कि पूर्व में संस्था के अध्यक्ष एवं प्रबंधक के बीच धान खरीदी को लेकर ताल मेलं नही बैठने के कारण धान खरीदी केन्द्रों में प्रभारी नियुक्त नही हो सका था। जिसके कारण धान खरीदी में विलंब हो रहा था। जिससें किसान प्रभावित हो रहे थे । और उनमें आक्रोश व्याप्त था। इसलिंए क्षेत्र के समस्त किसानों ने बैठक आयोजित कर समस्या के निराकरण के लिए चर्चा कर रहे थे। जिसे नितिन पोटाई की उपस्थिति में ताल मेल बनाकर धान खरीदी शुरू करने की पहल की गई। 

वहां उपस्थित किसानों ने बताया कि समिति द्वारा समय पर धान खरीदी हेतु टोकन नही दिया जा रहा है। जिस पर कर्मचारियों से बात करने पर तकनीकी त्रुटि बताई गयी तथा शीघ्र से दूर करने की बात कही गयी। किसानों ने खाद गोदाम के शेड के टूटे फूटे होने की भी जानकारी दी। इस अवसर पर श्री पोटाई ने धान खरीदी स्थल का निरीक्षण किया तथा धान खरीदी की तैयारी में जुटे मजदूरों से भी बातचीत की। 

 बातचीत के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि अब शासन द्वारा धान का उठाव 72 घंटे में होने की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। जिससे अब किसानों के खरीदे गये धान में सुखत आने से समिति को नुकसान की संभावना है जिस विषय को लेकर प्रदेश के प्रबंधक एवं समिति कर्मचारी हड़ताल पर थे लेकिन शासन की ओर से इस दिशा में कोई जवाब नही दिया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि बैंक द्वारा समिति को ब्याज अनुदान के रूप में दी जाने वाली राशि बहुत लंबे अंतराल के बाद दिया जाता है जबकि समिति द्वारा जीरों प्रतिशत ब्याज की दर से किसानो को ऋण प्रदान किया जाता है, जिससे समिति को ब्याज की राशि को भरना पड़ता है। उन्होने आगे बताया कि जिले के.सहकारी समितियों में समय से खाद नही पहुंच पाता है जिससे किसान को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। यदि खाद के लिये रेक पॉइंट भानुप्रतापपुर में होता तो इसका लाभ कांकेर जिले के किसानों को मिलता।

 श्री पोटाई ने उन सभी समस्याओं को उच्च अधिकारियांे से चर्चा करनें एवं विपणन संघ की बैठक में उठाए जाने का आश्वसन दिया। उन्होंने किसानों से कहा कि लेंम्प्स समिति हम सब किसानों की संस्था है। इसलिए यदि समिति नुकसान में होगा तो इसका असर हमारे कृषक भाईयों को भी पडे़गा। इसलिए जब किसान भाई धान बेचने के लिए समिति में अपने धान को लाये तो उसे अच्छी तरह सुखाकर लाये ताकि सभी किसानों के धान को समितियों के द्वारा खरीदी की जा सके। 

 इस अवसर पर लेंम्प्स अध्यक्ष संजय जुर्री, संस्था प्रबंधक रोशन सिन्हा, कांग्रेस नेता नीलू कलिहारी, उमेश साहू, डोमेश साहू, अमृत लाल मौर्य, ढेकुना के सरपंच कंचन लता सलाम, कुरना सरपंच छबिला कुंजाम, राजेश्वर साहू, नारंतक जैन, सुरेन्द्र कुंजाम, सहित भारी संख्या में किसान उपस्थि थे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *