होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया-छपरा के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Train Cancellation

रायपुर। होली के त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन ने छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया-छपरा रूट पर दो होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

ये ट्रेनें एक-एक फेरे के लिए संचालित की जाएंगी, जिनका विवरण इस प्रकार है:

गाड़ी संख्या 08863/08864 (गोंदिया-छपरा-गोंदिया) स्पेशल

गाड़ी संख्या 08863 गोंदिया से 1 मार्च 2026 को शाम 17:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन डोंगरगढ़ (18:00), राजनांदगांव (18:26), दुर्ग (19:20), रायपुर (20:05), भाटापारा (20:55), और उसलापुर (22:15) होते हुए पेंड्रा रोड, शहडोल, कटनी और वाराणसी के रास्ते 3 मार्च 2026 को रात 00:45 बजे छपरा पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 08864 छपरा से 3 मार्च 2026 को सुबह 04:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बलिया, वाराणसी, प्रयागराज छिवकी, सतना और कटनी के रास्ते अगले दिन सुबह 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08865/08866 (गोंदिया-छपरा-गोंदिया) स्पेशल

दूसरी स्पेशल ट्रेन संख्या 08865 गोंदिया से 2 मार्च 2026 को शाम 17:00 बजे रवाना होगी और 4 मार्च 2026 को सुबह 00:45 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 08866 छपरा से 4 मार्च 2026 को सुबह 04:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 5 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार, इन दोनों स्पेशल ट्रेनों का मार्ग, ठहराव और समय-सारणी एक समान रहेगी। इससे होली के अवसर पर घर जाने वाले रेल यात्रियों को टिकट की उपलब्धता में आसानी होगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *