:अनूप वर्मा:
चारामा: दीपावली पर्व 20 अक्टुबर सोमवार को घुमधाम से मनाई जायेगी। दीपावली पर्व को लेकर नगर के मंडी प्रांगण में पटाखो की दुकाने लग गई है।

इस वर्ष कुल 51 दुकाने पटाखे की लगाई गई है। बच्चों से लेकर बडो तक हर किसी के लिए पटाखे की नई नई वैरायटी इस वर्ष उपलब्ध है।
डालाकि शुक्रवार से पटाखो की दुकाने सज चुकी है। लेकिन शुकवार और शनिवार दोनो दिन पटाखो की दुकानों में पटाखो का व्यापार बिल्कुल भी नही के समान रहा।

वही हर वर्ष पटाखो के बढ़ते हुए दामो के कारण भी धीरे धीरे पटाखो की बिकी पर असर देखा गया है। डालाकि प्रतिवर्ष दीपावली और उसके एक दिन पहले पटाखो की दुकानो में ग्राहकों की भीड जमकर रहती है। पटाखो के व्यापारी भी रविवार से पटाखो की बिकी बढने का अनुमान लगा रहे है। फोटो |