बाजार चौक में खड़ी गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग 0 पुलिस व फायरब्रिगेड ने मिलकर बुझाई आग

0दिलीप गुप्ता सरायपाली= आज लगभग 11:30 बजे बाजार चौक में वाहन मालिक अपनी वैगनआर कार को सड़क किनारे खड़ी कर काम से गया था उसी समय खड़ी गाड़ी में हल्की सी चिंगारी निकलने के बाद देखते ही देखते धू धू के पूरी कार में आग लग गई । घटना की जानकारी मिलते ही टीआई नितेश ठाकुर अपने बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर सुरक्षित हटाने लोगों को काफी दूर रोक दिया गया । नगरपालिका में अस्थाई तौर पर आई फायर ब्रिगेड भी पहुंचकर आग बुझाने में अपनी भूमिका निभाई किन्तु तब तक कार लगभग जल चुकी थी ।

नगर पिछले कई दिनों से भीषण तेज गर्मी से झुलस रहा है । पारा 45 क्रास कर चुका है । टेक गर्मी के चलते बाजार की रौनक भी गायब है ऐसे में जरूरी काम वाले ही बाहर निकल रहे हैं । ग्राम दुलारपाली के हेमलाल साहू आवश्यक कार्य से सरायपाली आए हुवे थे । बाजार चौक में चप्पल सिलाने के लिए वे दुकान जाने के बाद अचानक उन्होंने देखा कि इंजन के तरफ से हल्की आग निकल रही है कुछ समझ में आता इसके पहले ही देखते ही आग पूरी तरह वैगनआर कार को अपने चपेट में ले ली । पुलिस व नगरपालिका को इसकी सूचना दिए जाने के बाद टीआई नितेश ठाकुर अपने पुलिस बल के तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा को देखते हुवे लोगों को जलती कार से दूर रहने की सलाह दी । उसी समय नगरपालिका की फायर ब्रिगेड खराब होने के कारण महासमुंद से अस्थाई तौर पर मंगाए गए फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। पुलिस , नगरपालिका व फायर ब्रिगेड की संयुक्त प्रयास से तत्काल आग बुझाई जा सकी किंतु तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी ।

कार मालिक हेमलाल साहू जो कि ग्राम दुलारपाली के किसान है अकेले ही अपनी कार से सामान खरीदने सरायपाली आए थे । बाजार चौक के पास मोची के पास टूट चुकी चप्पल को ठीक करवा रहे थे समय या हादसा हो गया । घटना में किसी के हताहत की कोई खबर नहीं है ।इस घटना को सुरक्षित रूप से अंजाम दिए जाने वी तत्कालवाग पर काबू के आसपास के संभावित नुकसान को बचा लिए जाने तथा पुलिस , नगरपालिका व फायर ब्रिगेड द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुवे

आग को फैलने व संभावित नुकसानों से बचा लिए जाने के लिए नगरवासियों ने टीआई नितेश ठाकुर, पुलिस बल , नगरपालिका व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है ।ज्ञातव्य हो कि कल ही पदमपुर मार्ग मे किए गए अतिक्रमण से संभावित दुर्घटना से संबंधित समाचार का प्रकाशन किया गया था । सड़क किनारे लगे ठेलो व दुकानों के सामने लगे लकड़ी के खंभों के कारण आवागमन बाधित हो रहा है । आज जो कार जली है उसके ठीक पास में ही दुकान लगी है इस आग से दुकान के बाहर निकले खंभे में भी आग लगी है । यह तो सौभाग्य है कि आग इस दुकान तक पहुंचती इसके पूर्व ही आग बुझा दी गई ।प्रशासन को इसे भी संज्ञान में लेना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *