FIFA World Cup 2022 : फाइनल में मौजूद रहेंगी दीपिका पादुकोण, मिली बड़ी जिम्मेदारी
FIFA World Cup 2022 :अब दीपिका को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच से पहले एक खास जिम्मेदारी मिली है। इस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। साथ ही वह फिल्म फेस्टिवल से लेकर हॉलीवुड तक परचम रहरा चुकी है

FIFA World Cup 2022 : अब दीपिका को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच से पहले एक खास जिम्मेदारी मिली है। इस सिलसिले में वह कतर में मौजूद रहेंगी।
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। साथ ही वह कान फिल्म फेस्टिवल से लेकर हॉलीवुड तक झंडा फहरा चुकी हैं।

उनकी पहचान एक ग्लोबल स्टार की बन चुकी है. यही वजह है कि अब फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच से पहले दीपिका को एक खास जिम्मेदारी मिली है।
दीपिका कतर जाएंगी। वह फीफा विश्व कप ट्रॉफी के अनावरण के मौके पर मौजूद रहेंगी।
स्टेडियम में ट्रॉफी का अनावरण करेंगे
सूत्रों के मुताबिक, दीपिका खचाखच भरे स्टेडियम के सामने ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। फीफा के इतिहास में यह दुर्लभ अवसर है

https://jandhara24.com/news/130414/fundamentals-of-research/
जब किसी भारतीय या अंतरराष्ट्रीय अभिनेता को यह सम्मान मिला है। फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल 18 दिसंबर 2022 को कतर के लुसैल आइकोनिक स्टेडियम में होगा।
‘फाइटर’ की शूटिंग खत्म कर लौटे
दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह असम में ‘फाइटर’ की शूटिंग खत्म कर लौटी थीं। फिल्म में उनके अपोजिट ऋतिक रोशन हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही वह ‘पठान’ के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग करेंगी। ‘पठान’ जनवरी 2023 में रिलीज होगी।
पाइपलाइन में कई फिल्में
दीपिका की अन्य आने वाली फिल्मों में रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ है जिसमें वह कैमियो कर रही हैं। ‘पठान’ में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम हैं। दीपिका की दूसरी फिल्म है

‘प्रोजेक्ट के’। इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। दीपिका शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में कैमियो करती नजर आएंगी।