CRICKET : पहली पारी में चार रन की बढ़त हासिल
CRICKET : गॉल . दिनेश चांदीमल (86), कुशल मेंडिस (76) और ओशादा फर्नांडो (64) के अर्धशतकों ने श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को 333 रन की विशाल बढ़त दिलायी।
ALSO READ : woman : महिला एवं बाल विकास से संबंधित समितियों की समीक्षा बैठक
CRICKET : श्रीलंका ने पहली पारी में चार रन की बढ़त हासिल की थी, और तीसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में उन्होंने नौ विकेट के नुकसान पर 329 रन बना लिये।
दिन की शुुरुआत में कसुन रजिता के जल्दी आउट होने के बाद फर्नांडो और मेंडिस ने पारी को आगे बढ़ाया। फर्नांडो के आउट होने से पहले दोनों के बीच 91 रन की साझेदारी हुई फर्नांडो ने 125 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्के दी मदद से 64 रन बनाये।
एंजेलो मैथ्यूज़ (9) का विकेट जल्दी गिरने के बाद श्रीलंका ने कुछ विकेट जल्दी गंवाये, लेकिन चांदीमल ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए रनों की रफ्तार नहीं रुकने दी।
नतीजतन श्रीलंका ने अंतिम दो विकेटों के लिये 94 रन जोड़ लिये हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक चांदीमल 86 रन पर और प्रभात जयसूर्या चार रन पर नाबाद हैं।
मोहम्मद नसीम ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट चटकाये, जबकि यासिर शाह ने तीन विकेट अपने नाम किये। यह पिच अभी भी स्पिन के लिये मददगार है और 333 रन से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान बैकफुट पर पहुंच गया है।
ALSO READ : https://jandhara24.com/news/107120/google-doodle-pays-tribute-on-oskar-salas-112th-birthday/