:राजेश राज गुप्ता:
कोरिया: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया जिले में सुचारू रूप से जारी है। इसी क्रम में ग्राम मण्डलपारा निवासी 55 वर्षीय किसान श्रीमती लीलावती (पति– स्व जयवंत यादव) ने आज जामपारा सहकारी समिति में पहुंचकर धान विक्रय किया। उन्होंने धान खरीदी केंद्र जामपारा में समिति के माध्यम से टोकन प्राप्त किया था।

श्रीमती यादव ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1.4880 हेक्टेयर में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 76 क्विंटल धान बेचा। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के अनुसार उन्हें कुल 180044 की राशि प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे खाद–बीज खरीदने, आगामी गेहूं की खेती तथा दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगे